Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur Newsजौनपुर में आज मनाई जाएगी डॉ. रत्नप्पा कुंभार की 117वीं जयंती,...

Jaunpur Newsजौनपुर में आज मनाई जाएगी डॉ. रत्नप्पा कुंभार की 117वीं जयंती, पत्रकारों और प्रतिभाओं का होगा सम्मान

0
1001706693
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। सुईथाकला क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर स्थित ड्रीम पैलेस में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान सह-निर्माता डॉ. रत्नप्पा कुंभार की 117वीं जयंती के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रजापति महासभा जौनपुर के तत्वावधान में होने वाले समारोह में राज्यसभा सांसद संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि समारोह का उद्देश्य डॉ. रत्नप्पा कुंभार के सिद्धांतों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए समाज को उनके विचारों से प्रेरित करना है। साथ ही क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें सम्मानित करने की पहल की गई है।

### पत्रकारों की निष्पक्ष लेखनी का होगा सम्मान

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं के साथ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को भी उनकी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि पत्रकार जनहित से जुड़े मुद्दों को अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के सामने रखते हैं और लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी योगदान को देखते हुए पत्रकारों के सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है।

आयोजक के अनुसार समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने प्रजापति समाज सहित क्षेत्र के नागरिकों और युवाओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleआज का राशिफल 14 सितंबर 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Next articleएटा में दर्दनाक सड़क हादसा: नोएडा से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत से परिवार में कोहराम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।