Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर ब्रेकिंग: निजी अस्पताल के बाहर 108 एंबुलेंस का वीडियो वायरल, सरकारी...

जौनपुर ब्रेकिंग: निजी अस्पताल के बाहर 108 एंबुलेंस का वीडियो वायरल, सरकारी सेवा के इस्तेमाल पर उठे सवाल

0
1000018828-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज

जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र महराजगंज स्थानीय पड़ाव स्थित उत्सव अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर के बाहर सरकारी 108 एंबुलेंस से मरीज उतारे जाने का कथित वीडियो गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी एंबुलेंस सेवा के संचालन और उसके इस्तेमाल को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

वायरल वीडियो में 108 नंबर की एंबुलेंस से मरीज को निजी अस्पताल परिसर में उतारे जाने का दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इसे लेकर लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि सरकारी एंबुलेंस निजी अस्पताल परिसर तक किन परिस्थितियों में पहुंची और मरीज को वहां से किस प्रक्रिया के तहत ले जाया गया।

मामले में चिकित्साधिकारी महराजगंज डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि निजी अस्पताल में एक मरीज भर्ती था। उसकी हालत गंभीर होने पर अस्पताल की ओर से 108 एंबुलेंस के लिए संपर्क किया गया। एंबुलेंस मरीज को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

हालांकि, चिकित्साधिकारी मरीज का नाम और पता नहीं बता सके। इससे मामले से जुड़ी पूरी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह की चर्चाएं जारी हैं।

आवाज न्यूज वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleठा धीरेन्द्र बहादुर सिंह दादा की पुण्यतिथि मनाई गईं
Next articleएक तरफ पुतिन, दूसरी तरफ ईरान के पेज़ेश्कियन: प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिक्स सम्मेलन की प्रभावशाली तस्वीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here