Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आठ आरोपियों पर 25-25 हजार का...

जौनपुर: फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आठ आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

0
1000018682-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला मोड़ तिराहे के पास जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने आठ वांछित आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 9 सितम्बर को करंजाकला मोड़ तिराहे के पास फायरिंग की घटना हुई थी। मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।

इनामी आरोपियों में शिवम उर्फ निरहू यादव पुत्र घुट्टुर यादव, आदित्य यादव उर्फ गब्बर यादव, अंकित यादव पुत्र सुभाष यादव, सत्यम यादव पुत्र अमलदार यादव, अवनीश यादव पुत्र अज्ञात, संतोष पाल पुत्र अमरनाथ पाल, सोनू सिंह पुत्र तेजप्रताप सिंह तथा ओम प्रकाश सिंह पुत्र रामजनम सिंह शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी खजुरा गांव के निवासी हैं, जबकि अवनीश भैसनी और ओम प्रकाश सिंह गडैला गांव के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि उक्त आरोपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा जौनपुर पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: सरपतहां पुलिस ने वांछित आरोपी को तमंचे के साथ पकड़ा
Next articleजौनपुर: मानसिक परेशानी में चुप न रहें, बात करें और मदद लें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here