प्रयागराज। काफी लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में सहायक आचार्य के 1936 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने हेतु विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में सबसे अधिक 187 पद हिंदी के है तथा दूसरे स्थान पर 179 पद रसायन विज्ञान में है। इस प्रकार कुल 40 विषयों में 1936 पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति हेतु सम्बन्धित विषय में 55% अंको के साथ स्नातकोत्तर उपाधि एवं नेट या पीएचडी मान्य है। सहायक प्रोफेसर पद पर आवेदन हेतु अनारक्षित एवं आरक्षित वर्ग के लिए 2000र रुपए शुल्क है जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। इस भर्ती परीक्षा हेतु आवेदन 8 सितंबर 2026 से 7 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में जारी किया 1936 असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर विज्ञापन, आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026
🔊 खबर सुनें








