✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जौनपुर में लगातार बढ़ते जाम, ओवरलोडिंग और यातायात के नियमों की अनदेखी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। अपनी निर्भीक कार्यशैली और सख्त फैसलों के लिए मशहूर क्षेत्राधिकारी (C.O.) प्रतिमा वर्मा को मछलीशहर से स्थानांतरित कर पूरे जौनपुर जनपद की यातायात पुलिस (Traffic Police) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मछलीशहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर नकेल कसने के बाद, अब उन पर पूरे जिले की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने का दारोमदार है। हालिया घटनाओं और स्कूली वाहनों की अनियमिताओं को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि उनके प्रभार संभालते ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
क्षेत्रीय लोगों, अधिवक्ताओं और समर्थकों ने उन्हें इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं!
जौनपुर में अब बदलेगी ट्रैफिक की सूरत! CO प्रतिमा वर्मा को मिली ज़िला यातायात व्यवस्था की कमान
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ





