Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: बीडीओ ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर: बीडीओ ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण

0
1000013017-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
बरसठी। बीडीओ वर्षा बंग ने मंगलवार को पौहा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 133 गोवंश संरक्षित मिले। उन्होंने चारा-भूसा, पेयजल, साफ-सफाई और गोवंशों के स्वास्थ्य की स्थिति देखी। निरीक्षण में हरा चारा, चूनी-चोकर और भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। गौशाला में करीब 450 क्विंटल भूसा भंडारित पाया गया। साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था भी संतोषजनक मिली। बीडीओ ने गोवंशों को नियमित रूप से चारा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के साथ साफ-सफाई और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर : खुटहन में दरवाजा सही न लगाने को लेकर हुए विवाद में बढ़ई ने ईंट से प्रहार कर की थी विवाहिता की हत्या
Next articleजौनपुर: किशोरी लापता, युवक पर प्राथमिकी दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here