✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
*शिकायत के बाद SOG, सीओ केराकत और केराकत पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, होटल संचालक फरार*
*जौनपुर।* केराकत थाना क्षेत्र स्थित ग्रैंड वेलकम होटल में मंगलवार को पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक छापेमारी की। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से होटल परिसर में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद SOG, सीओ केराकत और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम होटल पहुंची। पुलिस टीम ने होटल को घेर लिया और कमरों सहित पूरे परिसर की गहन तलाशी ली।
छापेमारी के दौरान होटल से संदिग्ध नशीला पाउडर मिलने और कुछ युवक-युवतियों के पकड़े जाने की चर्चा सामने आई है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इन बिंदुओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
वहीं, पुलिस की कार्रवाई की जानकारी होते ही होटल संचालक होटल बंद कर फरार हो गया। मौके से पुलिस ने अर्टिगा और स्विफ्ट कारों को अपने कब्जे में लिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और छापेमारी के दौरान मिले सामान तथा अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
मामले को लेकर सीओ केराकत ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। जांच पूरी होने के बाद मामले की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
अब पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि होटल में किस तरह की गतिविधियां चल रही थीं और छापेमारी के दौरान पुलिस को वास्तव में क्या-क्या बरामद हुआ।





