Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: किशोरी लापता, युवक पर प्राथमिकी दर्ज

जौनपुर: किशोरी लापता, युवक पर प्राथमिकी दर्ज

0
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
बरसठी। थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) और 87 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। तहरीर के मुताबिक, छह सितंबर को युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: बीडीओ ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण
Next articleJaunpur News पनौली हत्याकांड में पुलिस को सफलता, हत्या के आरोप में वांछित लालमन गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here