Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर:व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने की बैठक

जौनपुर:व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने की बैठक

0
1000935428-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
जौनपुर। व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने बुधवार को विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं के साथ गोष्ठी की। बैठक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों और बाजार क्षेत्रों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर चर्चा हुई।

एसएसपी ने व्यापारियों से उनकी समस्याएं और सुझाव जानने के साथ प्रतिष्ठानों एवं आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और उन्हें हमेशा चालू रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापारियों को बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करने के लिए भी जागरूक किया गया।एसएसपी ने कहा कि व्यापारियों और आमजन की सुरक्षा जौनपुर पुलिस की प्राथमिकता है। उनकी समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। बैठक में व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया
Next articleJaunpur News महराजगंज में ग्राम पंचायत अधिकारी पर गंभीर आरोप, निजी व्यक्ति के पास परिवार रजिस्टर रखने और रिश्वत लेने का दावा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here