बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। दिशा सालियान 8 जून, 2020 को मृत पाई गईं। उनकी मृत्यु अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई के बांद्रा स्थित आवास में मृत पाए जाने से कुछ दिन पहले हुई थी। दिशा के पिता सतीश सालियान द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के दौरान यह ताजा घटनाक्रम सामने आया। उनके वकील ने बताया कि अदालत ने मालवानी पुलिस स्टेशन को सीबीआई को सभी संबंधित रिकॉर्ड सौंपने का निर्देश दिया है।
वकील ने कहा कि सीबीआई सतीश सालियन का बयान दर्ज करेगी और जांच का नेतृत्व करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। “अदालत ने सीबीआई को सतीश सालियन का बयान दर्ज करने, एफआईआर दर्ज करने, जांच करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त करने और मालवानी पुलिस स्टेशन को सभी रिकॉर्ड सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, अदालत ने अपने आदेश में यह स्पष्ट रूप से कहा है जिसके भी खिलाफ सबूत मिलेंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी के भी खिलाफ सबूत न होने पर उसे आरोपी नहीं बनाया जाएगा। साथ ही, वकील ने बताया अगर सीबीआई नकारात्मक रिपोर्ट देती है, तो हमें आपत्ति उठाने और विरोध याचिका दायर करने का भी अधिकार रहेगा।
The post बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश दिए appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया





