Home आवाज़ न्यूज़ बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान...

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश दिए

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। दिशा सालियान 8 जून, 2020 को मृत पाई गईं। उनकी मृत्यु अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई के बांद्रा स्थित आवास में मृत पाए जाने से कुछ दिन पहले हुई थी। दिशा के पिता सतीश सालियान द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के दौरान यह ताजा घटनाक्रम सामने आया। उनके वकील ने बताया कि अदालत ने मालवानी पुलिस स्टेशन को सीबीआई को सभी संबंधित रिकॉर्ड सौंपने का निर्देश दिया है।

वकील ने कहा कि सीबीआई सतीश सालियन का बयान दर्ज करेगी और जांच का नेतृत्व करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। “अदालत ने सीबीआई को सतीश सालियन का बयान दर्ज करने, एफआईआर दर्ज करने, जांच करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त करने और मालवानी पुलिस स्टेशन को सभी रिकॉर्ड सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, अदालत ने अपने आदेश में यह स्पष्ट रूप से कहा है जिसके भी खिलाफ सबूत मिलेंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी के भी खिलाफ सबूत न होने पर उसे आरोपी नहीं बनाया जाएगा। साथ ही, वकील ने बताया अगर सीबीआई नकारात्मक रिपोर्ट देती है, तो हमें आपत्ति उठाने और विरोध याचिका दायर करने का भी अधिकार रहेगा।

The post बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश दिए appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदिल्ली के रोहिणी में नकदी और गहनों के विवाद में 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, भतीजी और उसका प्रेमी गिरफ्तार
Next articleराम मंदिर का सीईओ कौन होगा? आज घोषणा होगी, इन 4 नामों को दावेदार माना जा रहा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।