Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: खुटहन स्कूल के गेट पर गंदगी और अतिक्रमण

जौनपुर: खुटहन स्कूल के गेट पर गंदगी और अतिक्रमण

0
1000932297-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
जौनपुर। खुटहन के प्राथमिक विद्यालय ईएमपीएस खुटहन फर्स्ट के मुख्य गेट के सामने गंदगी और अतिक्रमण से बच्चों की परेशानी बढ़ गई है। सरकार और शिक्षा विभाग के ‘स्वच्छ स्कूल, सुंदर स्कूल’ अभियान के बीच विद्यालय के बाहर की स्थिति सवाल खड़े कर रही है। गेट पर स्वच्छता का बोर्ड लगा है, लेकिन सामने सड़क किनारे गहरा कीचड़, कूड़ा और सड़ी-गली सब्जियां बिखरी रहती हैं।

विद्यालय के मुख्य गेट के सामने सब्जी मंडी लगने से ठेले और दुकानें लगी रहती हैं। वहीं मोटरसाइकिलों के साथ पिकअप और टाटा एस जैसे वाहन भी बेतरतीब खड़े रहते हैं। इससे रास्ता संकरा हो जाता है और बच्चों को रोज भीड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है, जबकि वाहनों की आवाजाही से बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में है। उन्होंने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने, सफाई कराने और विद्यालय के सामने यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: बदलापुर झाड़-फूंक में बीता समय, सर्पदंश के बाद 12 वर्षीय रितेश की मौत, पुलिस को सूचित किए बिना हुआ अंतिम संस्कार
Next articleजौनपुर:बारिश में गरीब का कच्चा घर ढहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here