Home आवाज़ न्यूज़ पीलीभीत में बाइक छीनने के विवाद में ग्रामीण की हत्या, महिलाओं और...

पीलीभीत में बाइक छीनने के विवाद में ग्रामीण की हत्या, महिलाओं और बच्चियों से भी मारपीट; पांच के खिलाफ तहरीर

0
🔊 खबर सुनें

पीलीभीत जिले के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम सिसईया में शनिवार शाम एक विवाद में 38 वर्षीय ग्रामीण संजय कुमार उर्फ छोटेलाल की हत्या कर दी गई। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने उन्हें अपने घर के अंदर खींचकर पीटा। बचाने पहुंची परिवार की महिलाओं और दो नाबालिग बच्चियों से भी मारपीट हुई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

मृतक की बहन मंजू देवी के अनुसार, संजय बाइक से पड़ोस के गांव जा रहे थे। कन्हई लाल के घर के सामने कहासुनी हुई। आरोप है कि कन्हई लाल और उनके परिजनों ने संजय को बाइक से खींच लिया, मारपीट की और बाइक अपने कब्जे में ले ली। संजय घर पहुंचकर परिजनों को बताया। घर के पुरुष मौजूद नहीं थे, इसलिए महिलाएं बाइक वापस मांगने पहुंचीं।

आरोप है कि कन्हई लाल, उनके पुत्र वीरपाल और अन्य लोगों ने संजय को जबरन घर के अंदर खींच लिया और बुरी तरह पीटा। बचाने आई महिलाओं और बच्चियों से भी मारपीट की गई, जिसमें दो नाबालिग बच्चियां घायल हो गईं। आसपास के लोगों के पहुंचने पर संजय को छुड़ाया गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने डायल 112 पर पुलिस के समय पर न पहुंचने का आरोप लगाया है, जिससे आरोपियों को भागने का मौका मिला। मृतक की पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

प्रथमदृष्टया विवाद के पीछे शराब के नशे की बात सामने आ रही है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मामले में जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

The post पीलीभीत में बाइक छीनने के विवाद में ग्रामीण की हत्या, महिलाओं और बच्चियों से भी मारपीट; पांच के खिलाफ तहरीर appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleझांसी में सनसनीखेज वारदात: सीपरी बाजार में घर के अंदर मिला बुजुर्ग दंपति का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस
Next articleनेपाल में आई बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई है, मृतकों की संख्या 700 से अधिक हो गई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।