कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र की इटर्रा ग्राम पंचायत स्थित मजरा मोहनपुर गांव में बारिश के दौरान रात में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में युवक अमित कुमार (25) मलबे के नीचे दब गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना का विवरण
मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। मलबा हटाकर अमित कुमार को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद मौत हो गई। मकान के नीचे बंधी कई बकरियां भी दब गई थीं, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। अमित की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दो घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस
हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना देकर मदद मांगी। उनके मुताबिक, लगातार फोन करने के बावजूद करीब दो घंटे तक न तो एंबुलेंस मौके पर पहुंची और न ही कोई राहत एवं बचाव टीम। आखिरकार ग्रामीणों ने ही मोर्चा संभाला और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
The post कानपुर घाटमपुर में कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर युवक की मौत; दो घंटे नहीं पहुंची एंबुलेंस appeared first on Live Today | लाइव टुडे.






