Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News बिना बच्चा दिए दूध दे रही 9 माह की बछिया,...

Jaunpur News बिना बच्चा दिए दूध दे रही 9 माह की बछिया, महराजगंज के गांव में बनी चर्चा का विषय

0
1001652788
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के बसहरा कला गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां फूलचंद विश्वकर्मा की करीब नौ माह की चितकबरी बछिया बिना बच्चा दिए दूध दे रही है। बछिया के दूध देने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी इसे देखने पहुंच रहे हैं।

पशुपालक के अनुसार करीब नौ माह पहले गाय ने बछिया को जन्म दिया था। बछिया शुरू से स्वस्थ रही और लगातार अपनी मां का दूध पीती रही। करीब नौ माह की उम्र में उसके थनों से अचानक दूध निकलने लगा। बैठने के दौरान भी दूध निकलता देख पशुपालक ने पशु चिकित्सक को इसकी जानकारी दी।

पशु चिकित्सक की सलाह के बाद अब बछिया का सुबह-शाम दूध निकाला जा रहा है। पशुपालक का दावा है कि दोनों समय मिलाकर करीब तीन लीटर दूध प्रतिदिन निकल रहा है, जिसे डेयरी पर 63 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। खास बात यह है कि बछिया अभी भी अपनी मां का दूध पी रही है।

पशुपालक के मुताबिक उसकी गाय भी सुबह-शाम मिलाकर करीब 14 लीटर दूध दे रही है। वहीं, बछिया के बिना बच्चा दिए इतनी कम उम्र में दूध देने की बात गांव और आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleनेपाल में अचानक आई बाढ़ से अबतक 46 लोगों की मौत, भारतीयों समेत करीब 400 लोग लापता
Next articleJaunpur News जौनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला, आरोपी को 20 साल की सजा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।