Home आवाज़ न्यूज़ श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति...

श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव*

0
1000916775-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
*जौनपुर।* बदलापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसीतापुर में कार के पेड़ से टकराने से दो भाइयों की मौत और 2 घायल , परिवार वाराणसी से नैमिषारण्य आया था
Next articleओवैसी ने स्कूलों में हिजाब प्रतिबंध का विरोध किया, इसे ‘इस्लाम पर हमला’ बताया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here