Home आवाज़ न्यूज़ मछलीशहर में तीन तस्कर गिरफ्तार 5 पिस्टल, 7 तमंचे और 2 चोरी...

मछलीशहर में तीन तस्कर गिरफ्तार 5 पिस्टल, 7 तमंचे और 2 चोरी की बाइक बरामद

0
1000915769-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़

जौनपुर। थाना मछलीशहर ऑपरेशन वज्रपात के तहत पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। मछलीशहर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पांच देशी पिस्टल, सात अवैध तमंचे और दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ताजुद्दीनपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों के अंतरजनपदीय असलहा तस्करी गिरोह से जुड़े होने की जानकारी सामने आई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव निवासी शिव प्रकाश मिश्रा और मनकामेश्वर मिश्रा तथा खोजापुर निवासी प्रियांशु शुक्ला के रूप में हुई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अपने गृह जनपद से अवैध असलहे लाकर जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत आसपास के जिलों में उनकी तस्करी करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह को असलहों की सप्लाई कहां से मिलती थी और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाता था।

पुलिस के मुताबिक गिरोह का मुख्य सरगना सुनील दूबे निवासी हरसड़, थाना हलिया, मिर्जापुर बताया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी मनकामेश्वर मिश्रा के खिलाफ मिर्जापुर के कछवा थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है।

मछलीशहर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और अवैध असलहा सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि बांके बिहारी मंदिर को मिलने वाला दान सीधे सरकारी खजाने में जाना चाहिए
Next articleजौनपुर जिला जेल में बंद 65 वर्षीय कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here