Home आवाज़ न्यूज़ बदलापुर सीएचसी में एंटी वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध, अधीक्षक ने दी...

बदलापुर सीएचसी में एंटी वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध, अधीक्षक ने दी जानकारी

0
1000916101-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
बदलापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बदलापुर में सर्पदंश के उपचार में इस्तेमाल होने वाली एंटी वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। यह जानकारी मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था है। सर्पदंश की स्थिति में मरीजों को एंटी वेनम उपलब्ध कराने के साथ ही अस्पताल स्तर पर ही जरूरी उपचार देने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि मरीजों को आवश्यक दवाओं के लिए अनावश्यक रूप से बाहर भेजे जाने की शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की ओर से बदलापुर सरकारी अस्पताल में एंटी वेनम उपलब्ध नहीं होने की अफवाह प्रसारित की जा रही थी। इसकी जानकारी के लिए दैनिक भास्कर की टीम ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद पांडेय से बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल में एंटी वेनम समेत जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और कहा कि भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 11 नमूने लिए
Next articleJaunpur News ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में तय शुल्क से ज्यादा वसूली की शिकायत, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here