Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News मां की आंखों के सामने बुझ गया इकलौते बेटे का...

Jaunpur News मां की आंखों के सामने बुझ गया इकलौते बेटे का चिराग, सड़क हादसे ने उजाड़ दिया परिवार

0
1001647451
🔊 खबर सुनें

 इजरी बाजार के पास सड़क हादसा, आठ वर्षीय किशोर की मौत; मां गंभीर

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी बाजार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार आठ वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार सेहमलपुर के रेहड़ा पुरवा निवासी अरविंद कुमार की पत्नी ज्योति अपने आठ वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार के साथ बाइक से जौनपुर शहर की ओर से घर लौट रही थीं। बताया गया कि इजरी बाजार के पास उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अनमोल कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल ज्योति को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि अरविंद कुमार रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। अनमोल उनका इकलौता पुत्र था। बेटे की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News चंडी धाम मंदिर से चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी, पुजारी ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
Next articleJaunpur News भारी बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल आज बंद
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।