बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने जेन अल्फा के समर्थन में सरकारों को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि 2013 के बाद पैदा हुए बच्चों यानी जेन अल्फा की स्कूली शिक्षा और स्कूलों की खराब स्थिति देश की बड़ी चिंता बन गई है। कई स्कूलों में भवन, शिक्षक, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है।
मायावती के मुताबिक बच्चे और उनके माता-पिता अच्छी शिक्षा तथा बेहतर भविष्य की उम्मीद में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। खासकर उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के राज्यों में सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर असंतोष बढ़ रहा है।
उन्होंने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि जेन अल्फा के बच्चे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के देशव्यापी अभियान में उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं। जिन बच्चों के पढ़ने-लिखने और खेलने के दिन हैं, उन्हें स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है, यह दुखद है।
बसपा प्रमुख ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के ‘शिक्षित बनो’ आह्वान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बसपा की उत्तर प्रदेश में रही चारों सरकारों में वंचित और शोषित वर्गों की शिक्षा व कल्याण पर ध्यान दिया गया।
मायावती ने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के बजाय सरकारों ने इसकी अनदेखी की और हजारों सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं, जिसका बसपा विरोध करती रही है। उन्होंने यूपी समेत सभी राज्यों की सरकारों से जेन अल्फा की शिक्षा संबंधी मांगों पर संवेदनशीलता से तत्काल ध्यान देने की अपील की। साथ ही बच्चों के खिलाफ किसी भी तरह के बल प्रयोग से बचने की सलाह दी।
The post मायावती ने जेन अल्फा के समर्थन में सरकारों को दी नसीहत, कहा- स्कूलों की खराब स्थिति बड़ी चिंता appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |




