Home आवाज़ न्यूज़ शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह एवं...

शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

0
🔊 खबर सुनें

लखनऊ। शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी श्री सूर्य कुमार शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर लखनऊ के उप महापौर श्री सुशील कुमार तिवारी (पम्मी भैया) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रमुख अतिथियों में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अनिल वाजपेयी, श्री राजकुमार नेभवानी, श्री गौतम सेन गुप्ता, महाविद्यालय के प्रबंधक पंकज भट्टाचार्य, पूर्व प्राचार्या डॉ. सुमिता दत्ता, श्री आदिल रिजवी, खुनखुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या एवं लुआक्टा महामंत्री प्रो. अंशु केडिया, लुआक्टा अध्यक्ष प्रो. मनोज पांडेय, प्राचार्या प्रो. अंजुम इस्लाम और प्रो. चंदना बोस विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह में स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक क्लब की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ-साथ बीए और बीकॉम की परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्राचार्या द्वारा एनसीसी ऑफिसर मेजर प्रो. ऋचा मिश्रा को उनकी उपलब्धियों हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया । छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा और उनका सफल निर्देशन सांस्कृतिक क्लब की प्रभारी प्रो. बिंदु तथा समस्त सदस्यों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. अंशुल सिंह ने किया। इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण, भारी संख्या में छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

The post शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर पेड़ से टकराया कंटेनर, चालक की मौत
Next articleजौनपुर:मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।