Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर:18 कैरेट बताकर बेचे आभूषणों की शुद्धता एक कैरेट से भी कम,...

जौनपुर:18 कैरेट बताकर बेचे आभूषणों की शुद्धता एक कैरेट से भी कम, दुकानदार व पिता पर मुकदमा

0
Screenshot_20260819-184519-027-1
🔊 खबर सुनें

नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
दिनांक -19/08/2026
जौनपुर/बक्शा। धनियामऊ बाजार में आभूषणों की कथित कम शुद्धता को लेकर बक्शा पुलिस ने आभूषण व्यवसायी और उसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 18 कैरेट सोना बताकर बेचे गए आभूषणों की जांच में शुद्धता एक कैरेट से भी कम मिली।प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढकवा निवासी रविशंकर के मुताबिक, उन्होंने 24 नवंबर 2025 को बहन की शादी के लिए मां के साथ धनियामऊ बाजार स्थित शनि ज्वेलर्स/राकेश आभूषण से 18 कैरेट सोने की चेन खरीदी थी। 15 अगस्त 2026 को इसी दुकान से दो जोड़ी झुमके भी खरीदे।
बाद में गुणवत्ता पर संदेह होने पर उन्होंने जौनपुर शहर की एक अन्य दुकान पर आभूषणों की जांच कराई। आरोप है कि जांच में अलग-अलग आभूषणों की शुद्धता 8, 4, 3, 2, 1 कैरेट और कुछ की एक कैरेट से भी कम पाई गई।
रविशंकर का आरोप है कि शिकायत करने पर दुकानदार राजेश और उसके पिता रामदेव ने गाली-गलौज व मारपीट की तथा जान से मारने और शव गायब करने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 432/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर:मिट्टी की दीवार ढही, मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत
Next articleजौनपुर: स्कूली वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त कराएं, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here