Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर:कलेक्ट्रेट में जमीन कब्जे को लेकर हंगामा, तीन लोगों ने किया आत्मदाह...

जौनपुर:कलेक्ट्रेट में जमीन कब्जे को लेकर हंगामा, तीन लोगों ने किया आत्मदाह का प्रयास*

0
file_0000000084708211bf990d521b7838c0-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज
दिनांक 19/08/2026 स्थान: जौनपुर
*जौनपुर।* कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार दोपहर जमीन कब्जे के विवाद को लेकर उस समय हड़कंप मच गया, जब बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों ने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। घटना से कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि तीनों लोग जमीन पर कथित कब्जे की शिकायत लेकर लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर तीनों ने बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ स्थिति को संभाला और तीनों को तत्काल कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया।
आत्मदाह के प्रयास की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए जमीन संबंधी विवाद और परिवार की शिकायतों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपटना में राजद के लोकभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
Next articleभारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में हराया, मानव सुथार ने किया कमाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here