Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News केराकत पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित महिला समेत...

Jaunpur News केराकत पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित महिला समेत दो को किया गिरफ्तार

0
1001630238
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। केराकत थाना पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को उदयचन्दपुर गांव में गोमती नदी के पास स्थित आसाराम बापू आश्रम के समीप सड़क से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण एवं दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिराग सिंह पुत्र वीरसेन सिंह, उम्र करीब 20 वर्ष और प्रभा सिंह पत्नी वीरसेन सिंह, उम्र करीब 48 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम उदयचन्दपुर, थाना केराकत, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी थाना केराकत में दर्ज मु0अ0सं0 319/2026 से संबंधित मामले में नामित एवं वांछित थे। मामले में धारा 305(A), 352, 351(3), 317(2) और 317(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृष्णानन्द यादव, उपनिरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, कांस्टेबल रामअवतार सिंह, कांस्टेबल विशाल कुमार, कांस्टेबल मनीष कुमार तथा महिला आरक्षी प्रेमलता गौतम शामिल रहीं।

आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर
स्वतंत्रता समानता निष्पक्षता एवं सामाजिक न्याय

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News सरपतहां पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक और 6200 रुपये बरामद
Next articleJaunpur News 21 अगस्त तक नाला-नाली की सफाई नहीं हुई तो आमरण अनशन की चेतावनी, इमामपुर के ग्रामीणों में नाराजगी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।