✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज
*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को एक बार फिर छह माह के लिए बढ़ाए जाने के आसार बन रहे हैं। इसके पीछे प्रमुख वजह पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को माना जा रहा है। आयोग के नवंबर-दिसंबर में अपनी रिपोर्ट सौंपने की संभावना है। ऐसे में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया आगे खिसक सकती है।
दरअसल, प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल 2026 में प्रस्तावित थे, लेकिन समय पर चुनाव नहीं हो सके। इसके बाद राज्य सरकार ने 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ाया था। यह अवधि नवंबर में पूरी होने जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं, इसी दौरान प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू होनी हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव को आगे टालने की स्थिति बन सकती है और ग्राम प्रधानों को एक बार फिर छह माह का कार्यकाल दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
इससे पहले सरकार ने प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रशासक नियुक्त करने की व्यवस्था की थी। हालांकि, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक नियुक्त किए जाने को असंवैधानिक करार दिया था। इसके बाद सरकार के सामने पंचायतों के संचालन और चुनाव तक की व्यवस्था को लेकर चुनौती बनी हुई है।
अब सबकी निगाहें पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट और सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं। यदि पंचायत चुनाव आगे खिसकते हैं तो मौजूदा प्रधानों को छह माह का अतिरिक्त कार्यकाल मिलने की संभावना मजबूत हो सकती है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |













