Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur: शराबी पिता ने 14 वर्षीय बेटी को पीटकर फंदे से लटकाया,...

Jaunpur: शराबी पिता ने 14 वर्षीय बेटी को पीटकर फंदे से लटकाया, उपचार के दौरान मौत

0
1000890354-5-1
🔊 खबर सुनें

✍️ Nagendramali
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीकुत्ती परमानतपुर मोहल्ले में 15 अगस्त की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि शराब के नशे में एक पिता ने पहले अपनी 14 वर्षीय बेटी की बेरहमी से पिटाई की और इसके बाद साड़ी का फंदा बनाकर उसे घर में लगे पंखे की कुंडी से लटका दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाई गई किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई।

बताया गया कि मोहल्ला निवासी अखिलेश कुमार बिंद शराब का आदी है और आए दिन परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता था। 15 अगस्त की रात करीब 11 बजे उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी सुनीता बिंद के साथ मारपीट की। भयभीत होकर वह घर से निकलकर पड़ोस में जाकर छिप गई। दंपती की अन्य बेटियां 17 वर्षीय खुशबू और 12 वर्षीय गुंजा भी डरकर इधर-उधर भाग गईं।इसी दौरान 14 वर्षीय चंदा घर में रह गई और आरोप है कि पिता ने उसकी बेरहमी से पिटाई करने के बाद साड़ी का फंदा बनाकर उसे पंखे की कुंडी से लटका दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleचिदंबरम के बाद केजरीवाल ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सली’: ‘जो लोग विकसित भारत चाहते हैं
Next articleJaunpur News सरपतहां में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में कोचिंग शिक्षक गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here