Home आवाज़ न्यूज़ उत्तराखंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण: सीएम धामी ने दी बधाई,...

उत्तराखंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण: सीएम धामी ने दी बधाई, विकसित भारत का संकल्प दोहराया

0
🔊 खबर सुनें

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। मुख्य कार्यक्रम देहरादून में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण से पहले मुख्यमंत्री और उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इसके बाद सीएम धामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और मां भारती की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि अमर बलिदानियों ने जिस सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान देना होगा। सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी से ही देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

सीएम धामी ने बताया कि उत्तराखंड के समग्र, संतुलित और सतत विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। विकास का लाभ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे, यही सरकार का प्रयास है। राज्य के विकास में सभी के सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है।

The post उत्तराखंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण: सीएम धामी ने दी बधाई, विकसित भारत का संकल्प दोहराया appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleस्वतंत्रता दिवस पर यूपी में बारिश का अलर्ट: 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Next articleबदलापुर: रामजी माली एलआईसी (LIC)अभिकर्ता की ओर से समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।