उत्तराखंड के चमोली जिले में एक जलविद्युत परियोजना स्थल पर निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा घुस जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना पिपलकोटी स्थित टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (टीएचडीसी) में हुई। अधिकारियों के अनुसार, शाम 6.30 से 6.45 बजे के बीच अचानक सुरंग में पानी और मलबा घुस गया, जहां हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) निर्माण कार्य कर रही थी, जिससे कम से कम 22 लोग फंस गए। इसके बाद पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और स्थानीय प्रशासन की मदद से एक बड़ा बचाव अभियान शुरू किया गया।
बाद में, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीमों को भी तैनात किया गया। 22 लोगों में से 20 को बचा लिया गया और जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उनमें से सात लोगों की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया, “टीएचडीसी से कुल 19 लोगों को यहां लाया गया था; इनमें से सात को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 13 की हालत अपेक्षाकृत स्थिर थी। हमने इनमें से 10 को भर्ती कर लिया है। एक युवक, जिसकी हालत कुछ गंभीर थी, उसे श्रीनगर के बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा, मैं अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हूं और स्थिति के बारे में निरंतर जानकारी जुटा रहा हूं। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता सुरंग के अंदर फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित निकालना है।
The post उत्तराखंड के चमोली में सुरंग में पानी और मलबा घुसने से 7 लोगों की मौत, 13 घायल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |














