Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: जलालपुर थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने...

जौनपुर: जलालपुर थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में हुई कार्रवाई*

0
1000898035-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
*जलालपुर पुलिस ने गोरख उर्फ गौरव को दबोचा, विवेचना के दौरान दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई*

*जौनपुर।* जलालपुर थाना पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त को किशोरी की मां ने जलालपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 11 अगस्त को गांव का रहने वाला गोरख उर्फ गौरव उनकी 17 वर्षीय पुत्री को त्रिलोचन बाजार से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गोरख उर्फ गौरव पुत्र कैलाश, निवासी ककोरी, थाना जलालपुर को 12 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष है और उसके खिलाफ जलालपुर थाने में पहले से भी पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक चिन्ता राय और कांस्टेबल शशांक कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleप्रधानमंत्री मोदी ने हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, CM फडणवीस ने जांच के आदेश दिए
Next articleजौनपुर: कागज पर पाठशाला, धरातल पर मधुशाला!*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here