Home आवाज़ न्यूज़ लखीमपुर खीरी में कांवड़ियों पर पथराव, एक घायल, पुलिस ने 8-9 संदिग्धों...

लखीमपुर खीरी में कांवड़ियों पर पथराव, एक घायल, पुलिस ने 8-9 संदिग्धों को हिरासत में लिया

0
🔊 खबर सुनें

लखीमपुर खीरी में रविवार देर रात कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव हुआ। इसमें एक कांवड़िया घायल हो गया। पुलिस ने आठ-नौ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।

खीरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अराजक तत्वों ने कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव कर दिया, जिससे सड़क पर अफरातफरी मच गई। पथराव के दौरान एक कांवड़िया घायल हो गया और उसका सिर फूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। पुलिस ने आठ-नौ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस ने प्रेसनोट जारी करते हुए बताया कि घटना एक मानसिक रूप से बीमार किशोर ने अंजाम दी। जानकारी के मुताबिक, गांव रुखिया से करीब 40-50 कांवड़िये रविवार रात नहर के पास स्थित माता मंदिर से जल भरकर लिलौटी नाथ मंदिर जलाभिषेक करने जा रहे थे। जैसे ही जत्था जुलाहनपुरवा के पास पहुंचा, अराजक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से कांवड़ियों में भगदड़ मच गई।

बताया जा रहा है कि पथराव में राजापुर निवासी कांवड़िया विकास के सिर में चोट लग गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो कुछ ही देर में सीओ विवेक तिवारी और सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि पथराव की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। प्रथम दृष्टया घटना एक मानसिक रूप से बीमार नाबालिग लड़के द्वारा की गई। फिर भी पुलिस अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

The post लखीमपुर खीरी में कांवड़ियों पर पथराव, एक घायल, पुलिस ने 8-9 संदिग्धों को हिरासत में लिया appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदेवेंद्र महतो झारखंड के छात्रों के मार्च में शामिल हुए, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर शांति बनाए रखने की अपील की
Next articleअसम में बाढ़ से मरने वालों की 100 तक पहुंची ; लगभग 1.4 लाख लोग प्रभावित
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।