Home आवाज़ न्यूज़ 3 लाख के ठगी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

3 लाख के ठगी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

ढकेरवा लखीमपुर खीरी (पूजा यादव वरिष्ठ पत्रकार)। लखीमपुर खीरी के थाना पढ़ुआ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 3 लाख की ठगी के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ठगी किए गए ₹300000 को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त कमलेश कुमार पुत्र रामासरे ग्राम हरसिंहपुर थाना निघासन का निवासी है इसकी उम्र करीब 34 वर्ष बताई गई है पुलिस के अनुसार 8 अगस्त को थाना पढ़ुआ में नेपाल के तीन नागरिकों कृष्ण पहरी , आरिदन अर्जुन तथा भक्त बहादुर विक ने अभियुक्त कमलेश के ऊपर ठगी का आरोप लगाया था । तहरीर के आधार पर थाना पढ़ुआ में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी जिसके क्रम में रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली तो पुलिस ने मल्बेहड़ के पास घेराबंदी कर के अभियुक्त कमलेश गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से₹300000 नगद बरामद किए। अब पुलिस ने अभियुक्त पर आगे की कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर ब्रेकिंग : 25 हजार का इनामी गैंगस्टर सुजीत चौहान गिरफ्तार*
Next articleआज का राशिफल 10 अगस्त 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here