✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
*उमरखां बड़ीमस्जिद मोहल्ले की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी*
*जौनपुर।* कोतवाली थाना क्षेत्र के उमर खां बड़ी मस्जिद मोहल्ले में रविवार को 30वर्षीया युवती की फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला निवासी अजय सेठ की पुत्री कविता (30) ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।





