Home आवाज़ न्यूज़ यूपी में मानसून सक्रिय, 63 जिलों में बारिश की संभावना, दो में...

यूपी में मानसून सक्रिय, 63 जिलों में बारिश की संभावना, दो में यलो अलर्ट

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को नोएडा से लेकर लखनऊ और वाराणसी तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने शनिवार 8 अगस्त को भी प्रदेश के 63 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं दो जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर मध्य क्षोभमंडल तक फैले चक्रवाती परिसंचरण की वजह से निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है।

विभाग ने बताया कि पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झांसी, जालौन, हमीरपुर, महोबा और चंदौली में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मीरजापुर और सोनभद्र में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और बागपत में सुबह से बादल छाए हुए हैं। इन जिलों में तेज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

शामली, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर, ललितपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, महाराजगंज और कुशीनगर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, फर्रुखाबाद, कासगंज, बदायूं, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, जौनपुर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, बलिया और आजमगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

13 अगस्त तक बारिश जारी रह सकती है

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश थमती नजर नहीं आ रही। आने वाले दिनों में भी अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। 13 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश जारी रह सकती है।

कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है।

The post यूपी में मानसून सक्रिय, 63 जिलों में बारिश की संभावना, दो में यलो अलर्ट appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleवाराणसी: तीन लोगों पर हुआ जानलेवा हमला, घटना में एक की मौत, इतने घायल
Next articleअमेरिकी सीनेट ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित कर दिया है। इससे भारत को किस प्रकार चिंता हो सकती है?
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।