Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर:खाद की दुकानों पर छापेमारी, पांच को नोटिस*

जौनपुर:खाद की दुकानों पर छापेमारी, पांच को नोटिस*

0
1000891879-1
🔊 खबर सुनें

✍️ पत्रकार नागेंद्र माली आवाज न्यूज़

*जौनपुर।* किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने और नकली उर्वरकों की बिक्री रोकने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया। जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापेमारी की गई। कुल 42 उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षकों ने उर्वरकों की गुणवत्ता, स्टॉक रजिस्टर, विक्रय अभिलेख, लाइसेंस और मूल्य सूची जैसे दस्तावेजों की गहन जांच की। गुणवत्ता परीक्षण के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों से 8 उर्वरक नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 5 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
इसके अतिरिक्त, गंभीर अनियमितताओं के कारण 2 दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई भी की गई है।
जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को उर्वरक प्रतिष्ठानों का नियमित और आकस्मिक निरीक्षण जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध हों। जिला प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि वे अधिकृत विक्रेता से ही उर्वरक खरीदें, पक्का बिल लें और किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल कृषि विभाग या जिला प्रशासन को दें।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: पुरानीबाजार पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार यादव लाइन हाजिर
Next articleजौनपुर: हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज, चार लाख से अधिक तिरंगे तैयार*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here