Home आवाज़ न्यूज़ एस.यू.सी.आई.(सी) पार्टी के संस्थापक काॅमरेड शिवदास घोष की 50वीं स्मृति दिवस पर...

एस.यू.सी.आई.(सी) पार्टी के संस्थापक काॅमरेड शिवदास घोष की 50वीं स्मृति दिवस पर जनसभा आयोजित हुई*

0
IMG_20260806_072912_810-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेन्द्र माली आवाज न्यूज
बदलापुर : आजादी आंदोलन के क्रांतिकारी, सर्वहारा वर्ग के महान नेता, प्रमुख मार्क्सवादी दार्शनिक व एस.यू.सी.आई (कम्युनिस्ट) पार्टी के संस्थापक महासचिव काॅमरेड शिवदास घोष की 50 वीं स्मृति दिवस पर एसयूसीआई (सी) की पूर्वी उत्तर प्रदेश राज्य सांगठनिक कमेटी की ओर से 5 अगस्त 2026 को माया मैरेज हाॅल बदलापुर जौनपुर में जनसभा आयोजित की गई। जिसमें जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बलिया, मऊ, गाजीपुर, बनारस, इत्यादि जिलों से सैकड़ों लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता- डा. तरुण मण्डल [ पूर्व सांसद व सचिव मण्डल सदस्य, एस.यू.सी.आई (सी), पश्चिम बंगाल ] ने कहा कि, मार्क्सवाद लेनिनवाद और काॅमरेड शिवदास घोष की विचारों की रोशनी में लगातार जन आंदोलन चलाते रहने से ही जन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। एक संगठित ताकत तैयार कर संघर्ष करना आज निहायत जरूरी हो गया है। आज जीवन के हर क्षेत्र में चौतरफा संकट व्याप्त है। नीति नैतिकता का संकट लगातार बढ़ रहा है। संसदीय पार्टियां पूंजीपतिपरस्त होकर जन विरोधी कानून बना रहीं है और जनता का शोषण कर रही है। जनवादी अधिकारों को खत्म किया जा रहा है। ऐसी विषम परिस्थितियों में एस.यू.सी.आई (कम्युनिस्ट) पार्टी ही रोशनी की एकमात्र किरण है। जो देश भर में जन आंदोलन कि एक प्रमुख ताकत के रूप में उभर रही है और मेहनतकश वर्ग के लिए भरोसेमंद क्रांतिकारी पार्टी के रूप में पहचान बना चुकी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता – काॅमरेड जगन्नाथ वर्मा व संचालन- काॅमरेड अशोक कुमार खरवार ने किया। इस अवसर पर रवि शंकर मौर्य, बेचन अली, शैलेंद्र कुमार, त्रिभुवन शर्मा ,जयप्रकाश मौर्य, विजयानंद तिवारी, रामकुमार यादव, रामसमुझ मौर्य, हीरालाल गुप्त, मकरध्वज चौहान, ऊषा सिंह, ज्ञानवंती चौहान, मीता गुप्ता, अंजली सरोज, पूनम प्रजापति, गार्गी पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में काॅमरेड शिवदास घोष पर रचित गीत और अंत में अंतर्राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। इस तरह जोरदार नारों के साथ कार्यक्रम का अंत हुआ।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleहम द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़े हमले के लिए तैयार थे’: ईरान को ट्रंप ने दी चेतावनी
Next articleझारखंड: प्रदर्शनकारी छात्र झारखंड सरकार के साथ बातचीत करने पर सहमत हुए, बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग की मांग की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here