शारदा नगर – लखीमपुर खीरी (पूजा यादव वरिष्ठ संवाददाता)। चार दिन पूर्व घर से गायब एक बुजुर्ग का शव गांव के बाहर लटकता हुआ मिला है। सूत्रों के अनुसार राम बख्श पूरवा निवासी शैलू(60) बिना किसी को बताएं चार दिन पूर्व घर से गायब हो गए थे घर के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए चार दिन से उन्हें
को खोज रहे थे तभी मंगलवार की सुबह यह जानकारी मिली की रुखिया गांव के बाहर मंदिर के पास एक लगभग 60 वर्ष के बुजुर्ग का शव लटकता हुआ दिखाई दिया,जिसकी सूचना पाते ही शैलू के घर के लोग उस स्थान पर पहुंच गये और इसकी सूचना पुलिस को दिया गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु आधुनिक चीरघर भेज दिया । पोस्टमार्टम से लाश को परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की विधि करवाई जारी है।
यह भी पढ़ें: खजुरन गांव में चकबंदी प्रक्रिया के तहत दूसरे दिन भी फॉर्म-9 का वितरण हुआ







