Home जौनपुर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष,चार ज़ख़्मी,

दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष,चार ज़ख़्मी,

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
जौनपुर।मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और फावड़े चले। हिंसक संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, रसूलपुर गांव निवासी भोला शंकर पटेल और रामधनी पटेल के बीच लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। घायल भरत लाल पटेल की पत्नी मंजूला पटेल के अनुसार, बुधवार करीब 2:45 बजे भोला शंकर खेत में पानी भरने के बाद जुताई करने जा रहे थे। इसी दौरान रामधनी ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों ओर से लाठी-डंडों व फावड़ों से हमला किया गया।
मारपीट में एक पक्ष के भोला शंकर पटेल, भरत लाल पटेल और राजब्रिज पटेल घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से रामधनी पटेल को चोटें आईं। सूचना मिलते ही मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं भेजा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. एम.एस. यादव ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मारपीट की सूचना प्राप्त हुई है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की हिंद की आवाज़ पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंसद में पारित हुआ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण संशोधन विधेयक 2026: ‘वंदे मातरम’ का अपमान अब होगा आपराधिक…
Next articleविषाक्त के सेवन से युवती की मौत,परिवार में मचा कोहराम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।