Home जौनपुर विषाक्त के सेवन से युवती की मौत,परिवार में मचा कोहराम

विषाक्त के सेवन से युवती की मौत,परिवार में मचा कोहराम

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।सरपतहां थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सोनरा गांव निवासी रामचरन की 20 वर्षीय पुत्री रूबी ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला लेकर पहुंचे।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
शव घर पहुंचने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला विषाक्त पदार्थ के सेवन का प्रतीत हो रहा है। हालांकि युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष,चार ज़ख़्मी,
Next articleस्कूल का जर्जर भवन भर-भराकर गिरा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।