Home आवाज़ न्यूज़ पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को...

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को दाह -संस्कार करने से किया इनकार

0
🔊 खबर सुनें

शारदा नगर लखीमपुर। लखीमपुर खीरी जनपद के शारदा नगर थाना अंतर्गत मूलचंद पुरवा गांव में रविवार को उस समय मातम छा गया जब पता चला कि गांव के एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गयी। शनिवार को एक सामान्य लड़ाई झगड़े की मामला में मूलचंद पुरवा गांव के शिवकुमार को शारदा नगर थाने बुलाया गया था। पुलिस ने रविवार दोपहर बाद शांति भंग के आरोप में उसका कोर्ट चालान कर दिया और साथ में पीआरडी का एक जवान शिवकुमार को लेकर कोर्ट जा रहा था किंतु खंभार खेड़ा के पास मुजरिम की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी यह देखकर वहां से पीआरडी जवान थाने पर सूचना दी, थाने से पुलिस ने घर वालों को बताया कि शिवकुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई है और वह रास्ते में खंभार खेड़ा के पास है यह सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे किंतु वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था और शिवकुमार के मुंह से झाग निकल रही थी और वह बेहोश होकर सड़क किनारे पड़ा था परिजन उसे तुरंत जिला चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिए और पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेजिए दिया। पोस्टमार्टम हाउस से शव आने के बाद परिजन दोषी लोगो के खिलाफ कार्रवाई करने पर अड़े हुए हैं। इस घटना की खबर पाकर मृतक के घर तहसीलदार सीओ सिटी पहुंच चुके हैं लास्ट जलाने के लिए परिजनों को समझा बुझा रहे हैं किंतु परिजन दोशी पुलिसकर्मियों तथा चार अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleCJI ने कहा कि कानून उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करेगा जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ अत्याचार किए
Next articleउत्तराखंड: भूस्खलन और भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर चार धाम यात्रा दो दिनों के लिए स्थगित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here