🔊 खबर सुनें
लखनऊ आवाज न्यूज़। डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के खंदारी परिसर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभ आरंभ के अवसर पर एक प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसका अवलोकन मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने किया
इस प्रदर्शनी में प्रदेश के छः राज्य विश्वविद्यालयों ने अपनी-अपनी शैक्षणिक एवं अनुसंधान उपलब्धियों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के विशेष स्टॉल का प्रतिनिधित्व आईपीपीआर के एडिशनल डायरेक्टर प्रोफेसर अनुराग श्रीवास्तव तथा डॉ नेहा साहू और इंजीनियरिंग विभाग के सहायक नोडल अधिकारी ने किया।









