Home आवाज़ न्यूज़ चबूतरे के विवाद को लेकर दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला,...

चबूतरे के विवाद को लेकर दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, तमंचे से फायर कर किया घायल

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

बुंदेलखंड के महोबा में चबूतरे के विवाद को लेकर ट्रक चलाकर घर लौटे चालक पर दबंगों ने अवैध तमंचे से फायर करते हुए जानलेवा हमला कर दिया, साथ ही पत्थर से सिर पर प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया | घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहाँ से उसे जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामला थाना श्रीनगर कस्बे के भैरवगंज मुहाल है, जहाँ का निवासी हीरासिंह ट्रक चलाक है, शनिवार को वह ट्रक खड़ा करके अपने घर गया था, जहाँ पर मुहल्ले के ही देवीदीन, रामसेवक, भूपेंद्र व जीतेन्द्र ने अचानक फायरिंग करते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया, फायर के छर्रे लगने से वह गिर पड़ा, जिसके बाद पत्थर से उसके सिर पर हमला कर लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए | पीड़ित ने बताया कि उक्त दबंगों का उसके भाइयों के साथ चबूतरे को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन उसका कोई विवाद नहीं था।

यह भी पढ़ें: हापुड़ में खेत के रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष: दबंगों ने किसान और उसके परिवार पर किया फावड़े से जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज

सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिलाअस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और मामले की जाँच में जुट गई है।

The post चबूतरे के विवाद को लेकर दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, तमंचे से फायर कर किया घायल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसपा उम्मीदवार के भाई की शादी में शामिल हुए तीन बसपा पदाधिकारियों को पार्टी ने किया निष्कासित
Next articleप्रयागराज: PCS व RO/ARO परीक्षा को लेकर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन ,बैरिकेडिंग तोड़ अंदर पहुंचे
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।