✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
बदलापुर, जौनपुर। सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज, बदलापुर की प्रबंध समिति के चुनाव में अध्यक्ष एवं प्रबंधक पद के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में श्री अनिल कुमार सिंह ‘मुन्ना’ अध्यक्ष पद पर तथा श्री ओमप्रकाश सिंह (प्रमुख जी) प्रबंधक पद पर विजयी घोषित हुए।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा उन्हें शुभकामनाएँ दी गईं।
क्षेत्र के शिक्षकों, समाजसेवियों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और प्रबंधक सहित सभी विजयी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा, अनुशासन और विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ।





