Home आवाज़ न्यूज़ दुल्हन की तरह सज कर दौड़ी कासगंज -ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन तराई क्षेत्रों...

दुल्हन की तरह सज कर दौड़ी कासगंज -ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन तराई क्षेत्रों में खुशी की लहर

0
IMG_20260726_180243713_BURST000_COVER-1
🔊 खबर सुनें

लखीमपुर खीरी आवाज न्यूज़। 11 वर्षों के अंतराल पर कासगंज -ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन सज धज के दुल्हन की तरह दौड़ी तो क्षेत्रीय लोगों में खुशी का ठिकाना ना रहा। सन 2015 से गेज परिवर्तन के कारण इस ट्रेन को बंद कर दिया गया था।पहले यह ट्रेन रुहेलखंड एक्सप्रेस के नाम से जानी जाती थी। रविवार को केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने इस ट्रेन का उद्घाटन द पीलीभीत जिले के पूरनपुर स्टेशन से किया। आज यह ट्रेन 4:20 पर कासगंज से चलकर बदायूं बरेली पीलीभीत पूरनपुर मैलानी गोला गोकर्णनाथ होते हुए लखीमपुर सुबह 10: 24 पर पहुंची और 2 मिनट रुकने के बाद यह लखनऊ ऐशबाग के लिए रवाना हो गई। इस ट्रेन में बैठने के लिए लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई और सबने इसका तहे दिल से स्वागत किया। इस ट्रेन के प्रारंभ होने से तराई क्षेत्र के जिलों पीलीभीत लखीमपुर सीतापुर के लोगों को लखनऊ जाने की राह आसन हो गई है और तमाम छात्र वर्ग व्यापारी वर्ग एवं लखनऊ इलाज के लिए जा रहे मरीजों को बेहतरीन सुविधा मिल गई है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleरात में ढकेरवा-धौरहरा राजमार्ग पर दिखायी दिया मगरमच्छ
Next articleप्राइवेट परीक्षार्थियों के आवेदन 5 अगस्त तक, UPMSP ने जारी किया शेड्यूल*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here