Home आवाज़ न्यूज़ राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासन की बड़ी बैठक, सभी विभागों...

राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासन की बड़ी बैठक, सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी

0
1000874392-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 27 जुलाई को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रस्तावित आगमन को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने रविवार को कैंप कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से अपने दायित्वों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं, एंबुलेंस और चिकित्सकीय टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। लोक निर्माण विभाग, अग्निशमन विभाग, नगर पालिका, खाद्य सुरक्षा विभाग और पंचायती राज विभाग समेत अन्य विभागों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleलखनऊ: वकीलों पर एक्शन की तैयारी
Next articleआज का राशिफल 27-07-2026 : जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन ,क्या बरतनी होगी सावधानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here