Home आवाज़ न्यूज़ बदलापुर पुलिस ने 3 घंटे में किया खुलासा ,प्रेम संबंध में पति...

बदलापुर पुलिस ने 3 घंटे में किया खुलासा ,प्रेम संबंध में पति की हत्या का आरोप: पत्नी व कथित प्रेमी गिरफ्तार

0
1000874377-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़

जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुआही वार्ड नंबर-8 में युवक संदीप गौतम की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी और उसके कथित प्रेमी को घटना के करीब तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों ने प्रेम संबंध के चलते मिलकर गला दबाकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार भलुआही निवासी संदीप गौतम (27) पुत्र लालजी गौतम शुक्रवार की रात घर में था। आरोप है कि रात में पत्नी वंदना और उसके कथित प्रेमी राजेश पुत्र हरीलाल निवासी गजाधरपुर ने मिलकर गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मामले को सामान्य मौत का रूप देने का प्रयास किया गया।

शनिवार सुबह पत्नी ने परिजनों को बताया कि संदीप काफी देर से उठ नहीं रहे हैं। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पड़ोस की महिलाओं की नजर मृतक के गले पर पड़े निशानों पर गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक के पिता लालजी गौतम की तहरीर पर बदलापुर थाने में मुकदमा संख्या 372/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत पत्नी वंदना और राजेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

रविवार की शाम लगभग 6 बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चन्द्र तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को भलुआही गांव स्थित महेंद्र प्रताप सिंह के खेत के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में वंदना (25) पत्नी संदीप गौतम निवासी भलुआही तथा राजेश (28) पुत्र हरीलाल निवासी गजाधरपुर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय, आरक्षी अनीश कुमार गौतम तथा महिला कांस्टेबल कंचन शामिल रहीं।

घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। संदीप अपने पीछे चार वर्षीय बेटी और दो वर्षीय बेटे को छोड़ गया है, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article*👉कोटेदारों के उत्पीड़न पर* *भड़के योगी,* *भ्रष्टाचार पर तुरंत निलंबन के निर्देश*
Next articleलखनऊ: वकीलों पर एक्शन की तैयारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here