Home जौनपुर फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा ने दी श्रद्धांजलि, भाजपा और निषाद...

फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा ने दी श्रद्धांजलि, भाजपा और निषाद पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

0
1001564014
🔊 खबर सुनें

 

 

आवाज़ न्यूज़ धर्मेंद्र कुमार  बिंद| शाहगंज, जौनपुर

 

जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्याम लाल निषाद (गुरू जी) शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में फूलन देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शाहगंज के बड़ागांव में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ‘ललई’ ने आरोप लगाया कि 25 जुलाई 2001 को हुई फूलन देवी की हत्या तत्कालीन भाजपा सरकार की मिलीभगत से हुई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हत्या का दोषी शेर सिंह राणा भाजपा शासन में खुला घूमता रहा।

 

पूर्व मंत्री ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने सत्ता के लिए फूलन देवी के हत्यारों का साथ दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जहां फूलन देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर रही है, वहीं क्षेत्र के निषाद पार्टी विधायक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और न ही उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के समापन पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकेंद्र सरकार ने छात्रों की सभी मांगों को मानने पर सहमति जताई
Next articleबदलापुर: ज्वैलर्स की आड़ में कबाड़ का कारोबार! अमन ज्वैलर्स का मालिक चोरी की गाड़ियों और पार्ट्स समेत हिरासत में
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।