गाजियाबाद में अपने माता-पिता की हत्या करने वाले दो युवकों की बहनों ने मौत की सजा की मांग की है। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों बेटों ने मिलकर अपने माता-पिता की हत्या की। माता-पिता की हत्या के बाद दोनों बेटियों ने अपने ही भाइयो के लिए सरकार से मौत की सजा की मांग कर दी है। यह इलाका दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सटा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए । क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के भीम नगर में संपत्ति विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। दो बेटों ने संपति के लिए दीवार में सिर मारकर अपने ही माता-पिता की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जन्मदिन का जश्न मातम में बदल गया
गंगा सरन मूल रूप से बुलंदशहर के साथला गांव के रहने वाले थे। हालांकि, वे कई वर्षों से भीम नगर में रह रहे थे। दोनों बेटों की पत्नियां उन्हें छोड़कर चली गईं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि दोनों शराब के आदी थे और कभी-कभी टैक्सी चलाते थे। उनकी दोनों बेटियां दीपिका और ज्योति भी शादीशुदा हैं। वारदात की रात ही छोटे बेटे का जन्मदिन था, शाम को मां विमलेश ने पड़ोस की महिलाओं के साथ कीर्तन का आयोजन किया। हालांकि, रात होते-होते घर में शराब पीने का सिलसिला शुरू हो गया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि रात करीब 9 बजे माता-पिता ने शराब पीने पर आपत्ति जताई। इसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। देर रात दोनों बेटों ने अपने पिता पर हमला कर दिया। इसके बाद बीच-बचाव करने आई मां विमलेश को भी उन्होंने नहीं बख्शा। दोनों को बेरहमी से पीटा, हथौड़े से उन पर वार किया और फिर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।
The post गाजियाबाद डबल मर्डर: बहन ने भाइयों के लिए मौत की सजा की मांग की appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया









