🔊 खबर सुनें
लखनऊ आवाज न्यूज़। उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायकों का मानदेय 6000 से 2000 किए जाने संबंधी प्रस्ताव पारित कर दिया गया है इस संबंध में जल्द ही शासनादेश आने की संभावना है। लंबे समय से पंचायत सहायकों द्वारा मानदेय वृद्धि की मांग की जा रही थी जिसके क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में दिनांक 2 जुलाई 2026 को लोक भवन में बैठक आयोजित किया गया और काफी विचार विमर्श के बाद मुख्यमंत्री द्वारा इसकी स्वीकृत दे दी गई। इस प्रकार पंचायत सहायकों का पूर्व मानदेय 6000 से बढ़कर 9000 कर दिया गया है। इसके संबंध में निदेशक पंचायती राज ने विशेष सचिव पंचायती राज को पत्र जारी कर दिया है।




