🔊 खबर सुनें
लखनऊ आवाज न्यूज़। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में अंतर जनपदीय स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों को आवेदन करने की समय सीमा में विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश शासन में यह अवधि 5 अगस्त तक कर दी है। अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण के समय-सीमा का विस्तार लखनऊ हाई कोर्ट के दिनांक 20 जुलाई 2026 के आदेश के क्रम में की गई है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने शासनादेश जारी कर दिया है। अब अंतर्जनपदीय स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षक शिक्षिकाएं अपना आवेदन दिनांक 5 अगस्त 2026 तक कर सकते हैं।





