🔊 खबर सुनें
नई दिल्ली आवाज न्यूज़। नई दिल्ली की जंतर मंतर पर कॉकरोच पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं छात्रों पर पुलिस लाठी चार्ज कर रही है । कॉकरोच पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं छात्रों के समर्थन में आज जंतर मंतर पर सपा सांसद डिंपल यादव अपने साथ अन्य सात सांसदों के साथ पहुंची तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें पुलिस स्टेशन पर ही रोक लिया और 2 घंटे तक थाने पर बैठाये रखा। सपा सांसद डिंपल यादव ने मीडिया को बताया कि यह सरकार की तानाशाही है जो छात्रों की आवाज नहीं सुन रही है और उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। सपा सांसद ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और देश गर्त में जा रहा है।





